पाकिस्तान के मंत्री ने भारत के खिलाफ दिया ऐसा बयान, जानकर हंसी छूट जाएगी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने बेबाक बयानबाजी से पाकिस्तान की किरकिरी करवाने वाले मंत्री शेख रशीद ने एक और हास्यास्पद बयान दिया है। दरअसल जम्मू…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने बेबाक बयानबाजी से पाकिस्तान की किरकिरी करवाने वाले मंत्री शेख रशीद ने एक और हास्यास्पद बयान दिया है। दरअसल जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद मंत्री जी कई बार अपने बयानों से अपना मजाक उड़वा चुके हैं। अब उन्होंने एक बार फिर मजाक भरी धमकी दी है।

sheikh
भारत को युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा है कि, पाकिस्तान के पास 125-250 ग्राम के परमाणु बम हैं जो एक सीमित इलाके को अपना निशाना बना सकते हैं। मंत्री इतने में ही न रूके। उन्होंने आगे कहा कि, हमारे पास परमाणु हमले के अलावा दूसरी कोई गुंजाइश नहीं है। हमारे पास स्मार्ट बम हैं। अगर कोई पाकिस्तान की सरहद की तरफ बढ़ता है तो हमारे पास स्मार्ट बम हैं। ये बम जहां हथियार होंगे, उसे ही निशाना बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *