ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने चौटाला परिवार को बड़ी नसीहत दे डाली है। खाप पंचायत की चौटाला परिवार को एक करने की कोशिश पर रत्न लाल कटारिया ने कहा है कि परिवार का एक जुट होना अच्छी बात है, लेकिन जहां तक चुनावी रणनीतियों की बात है, तो उनका काम हो चुका है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने नसीहत दी है कि अभी 2024 से 2029 तक चौटाला परिवार को अपना परिवार जोड़ने में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार को अब किसी दूसरे काम पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि अब मोदी युग चल रहा है और किसी भी पार्टी का कुछ होने वाला नहीं है।
वहीं, कांग्रेस को लेकर भी कटारिया ने तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस कहीं नहीं है।


