ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुंबई की इकलौती महिला बस ड्राइवर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। जी हां, 24 वर्षीय प्रतीक्षा दास मुंबई की पहली ऐसी महिला हैं जो बेस्ट बस चला सकती हैं। 24 साल की उम्र में लड़कियों को घूमना, शॉपिंग करना, मूवीज देखने जाना पसंद होता है, लेकिन प्रतीक्षा के शोक इससे काफी हटके हैं। प्रतीक्षा का कहना है कि, उन्हें भारी गाड़ियां ड्राइव करना बेदह पसंद है। उनका अगला प्लान हवाईजहाज चलाने का है। वो मुंबई के फ्लाइंग स्कूल में एडमीशन लेने के लिए पैसे बचा रही हैं।
मेकैनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद प्रतीक्षा रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर बनना चाहती थीं। जिसके लिए उनको भारी गाड़ियां ड्राइव करना था। जिसके लिए उन्होंने गोरेगांव बस डिपो में ट्रेनिंग ली। बेस्ट बस चलाने के लिए उनको ट्रेनिंग लेनी पड़ी। प्रतीक्षा का कहना है कि, लोग मुझे देखकर घूरते थे। लेकिन मैंने नजरअंदाज किया और ड्राइविंग पर कॉन्सनट्रेट किया।

