VIDEO: विंग कमांडर अभिनंदन की 6 महीने बाद फिर हुई आसमान में वापसी, उड़ाया मिग- 21

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अब अपनी पुरानी फॉर्म में वापिस आ गए हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अब अपनी पुरानी फॉर्म में वापिस आ गए हैं। जी हां भारत के जांबाज विंग कमांडर की फिर से आसमान में वापसी हो गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=CxUR8MC4v0Y

भारतीय वायुसेना के पठानकोट एयरबेस से सोमवार को एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ के साथ विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने MIG 21 में उड़ान भरी। इस दौरान एयर चीफ मार्शल धनोआ मुख्य पायलट और विंग कमांडर अभिनंदन को पायलट की भूमिका में रहे। दोनों ने करीब आधे घंटे उड़ान भरी।

एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने उड़ान के बाद कहा कि, 6 महीने बाद अभिनंदन का वायुसेना में स्वागत है। मिग 21 के स्वार्डन में अभिनंदन का फिर स्वागत है। अभिनंदन के साथ मिग 21 में उड़ान भरना सुखद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *