ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: दिल्ली संसद भवन में एक बाइक सवार युवक चाकू लेकर अंदर जाने का प्रयास कर रहा था, जिसे सुरक्षिकर्मियों ने दबोच लिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस के अलावा कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों भी इस शख्स से पूछताछ करने में जुटी हुई हैं और पूछ जा रहा है कि वह हथियार लेकर दिल्ली के ससंद भवन क्यों आया था।
वहीं, पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम सागर है, जो लक्ष्मी नगर का ही रहने वाला है। जिसने गेट नंबर- 1 के बाहर पहले अपनी बाइक खड़ी की और फिर अंदर जाने की कोशिश करने लगा।
इतना ही युवक राम रहीम के नारे भी लगा रहा था। लेकिन गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर संसद मार्ग थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया है कि अभी भी उससे पूछताछ की जा रही है।


