पुलिस की शर्मनाक करतूत, छात्र को निर्वस्त्र पीटा और प्राइवेट पार्ट में डाला पाइप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक छात्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक छात्र को निर्वस्त्र पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की पाइप डाल दी। आरोपी छात्र की जिस थाने में पिटाई की गई थी, उसने उसी थाने में थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं जिला पुलिस उपायुक्त विजयंत आर्या ने मामले की जांच एसीपी को सौंपी है।

jail

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला आदर्श नगर थाने का है। पीड़ित छात्र डीयू में लॉ की पढ़ाई कर रहा है। बीते 25 अगस्त को हवलदार मोहनलाल और सिपाही सतेंद्र ने साया मोटर्स लालबाग के पास से छात्र के भतीजे समेत तीन लोगों को जबरन कलेक्शन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। छात्र का आरोप है कि, इसके बाद पुलिसकर्मियों ने निर्वस्त्र कर उन्‍हें पीटा और प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की पाइप डाल दी थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *