ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: पानीपत से एक बेहद ही शर्मानाक घटना सामने आई है, जहां गुरुद्वारे में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ सतसंग में आई थी, इसी दौरान 35 साल के आदमी ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की।
बता दें कि आरोपी व्यक्ति पहले ही छेड़छाड़ के आरोप में 2 साल की सजा काट चुका है और अब फिर से इस तरह की शर्मनाक हरकत दी। वहीं, पुलिस ने बताया है कि आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है, बच्ची उसे जानती इसलिए उसके साथ गुरुद्वारे चली गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

