ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल में पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सभी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगे पूरी न होने को लेकर सीएम सीएम कैंप ऑफिस का घेराव भी किया।
इस दौरान गुस्साएं कर्मचारियों ने पुलिस बेरिगेड भी तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने कर्मचारियों पर वॉटर केनन का भी प्रयोग किया। हालांकि इसके बाद भी कर्मचारी पीछे नहीं हटे और सड़क पर जाम लगा दिया। भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जो लगातार कर्मचारियों को रोकने की कोशिश में जुटी हुआ है।

