ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली तिमाही में जीडीपी का 5 फीसदी पर आना दिखाता है कि अर्थव्यवस्था एक गहरी मंदी की ओर जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, मोदी सरकार के कुप्रबंधन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को मंदी का सामना करना पड़ रहा है।
मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि, यह परेशान करने वाला है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ रेट 0.6 फीसदी पर लड़खड़ा रही है।
Video देखें..
इससे साफ जाहिर होता है कि हमारी अर्थव्यवस्था अभी तक नोटबंदी और हड़बड़ी में लागू किए गए जीएसटी से उबर नहीं पाई है। आगे कहा कि, हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि अपनी राजनीतिक बदले के एजेंडे को किनारे रखे और समझदार लोगों से बात कर हमारी अर्थव्यवस्था को नई राह दिखाएं।

