HRERA के दो सदस्यों को शो कॉज नोटिस, अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के लगे आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (HRERA) के दो सदस्यों को शो कॉज नोटिस दिया गया है। समीर कुमार और सुभाष कुश को ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (HRERA) के दो सदस्यों को शो कॉज नोटिस दिया गया है। समीर कुमार और सुभाष कुश को ये नोटिस TCP और अर्बन एस्टेट विभाग के मुख्य सचिव ने भेजा है।

बता दें कि इन दोनों सदस्यों पर सर्विस रूल्स के उल्लंघन का आरोप लगा हैं। इतना ही नहीं दोनों पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने को लेकर भी बात सामने आ रही है।

इस नोटिस में ये भी कहा गया है कि दोनों सदस्य बिना अप्रूवल के विदेश दौरे पर गए थे और दोनों ने इस विदेशी दौरे पर निजी सुविधाएं ली थी। दरअसल, 17 मई से 23 मई तक NAREDCO ने गुरुग्राम से चीन का दौरा आयोजित किया था। फिलहाल इस नोटिस के हिसाब से दोनों को एक हफ्ते में इसका जवाब देना है और अगर इन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो दोनों सदस्यों पर एक्शन लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *