बहू से हो रही छेड़छाड़ का विरोध करती सास को बुरी तरह पीटा, मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर में बहू के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करना एक सास को महंगा पड़ गया, जिसकी कीमत उसे अपनी जान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर में बहू के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करना एक सास को महंगा पड़ गया, जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपियों ने सास की डंडो और रॉड से बेरहमी से पिटाई कर डाली, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

Gangrape

मृतिका की पहचान गन्नौर के गांव पुरखास निवासी हरकौर के रूप में हुई है। वहीं, गांव के ही तीन लोगों पर हत्या के आरोप लगे हैं। आरोपी जयभगवान, जयभगवान के दो बेटे अशोक और कर्ण सिंह ने बहू के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद बीच- बचाव में आई सास को पीट दिया।
MURDER
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *