पुलवामा के बाद अब इस राज्य में हमले की तैयारी में आतंकी, हाई अलर्ट जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान तमाम हथकंडे अपना रहा है। बौखलाहट में आकर पाकिस्तान भारत को युद्ध की चेतावनी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान तमाम हथकंडे अपना रहा है। बौखलाहट में आकर पाकिस्तान भारत को युद्ध की चेतावनी भी दे चुका है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी पानी के रास्ते बड़े हमले की फिराक में हैं। गुजरात में कच्छ के कांडला में आतंकी हमले की आशंका के चलते हाई अलर्ट भी जारी किया गया है।

भारतीय नौसेना चीफ एडमिरल करमबीर सिंह का कहना हे कि, हमें खुफिया जानकारी मिली है कि पानी के अंदर से हमला करने के लिए जैश-ए-मोहम्‍मदअपने विंग को ट्रेनिंग दे रहा है. हम इसपर नज़र रख रहे हैं। लेकिन हम इसको लेकर हम पूरी तरह से सतर्क हैं। कांडला पोर्ट के रास्ते पाकिस्तान से प्रशिक्षित कमांडो दाखिल हो सकते हैं, जिसके बाद सभी बंदरगाहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *