उन्नाव में फिर दरिंदगी का शिकार हुई एक और मासूम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां फिर एक मासूम दरिंदों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां फिर एक मासूम दरिंदों की हवस का शिकार हुई है। मामला सामने आने के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

crime

ये है पूरा मामला
माखी थाना क्षेत्र में एक जुलाई को पीड़िता को तीन लोगों ने घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। लेकिन पुलिस की लापरवाही तो देखिए, मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया। पीड़िता के परिजनों को आरोप है कि आरोपी एक महीने से उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे है।

sarpanch
ऐसे में तंग आकर गुरूवार को उन्नाव में डीएम ऑफिस के सामने गैंगरेप पीड़िता और उसकी मां ने आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता की मां का कहना है कि, हमारी कोई सुन नहीं रहा है, इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह करने का कदम उठाया। वहीं पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकि दो की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *