सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रभारी गुलाब नबी भी रहे मौजूद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:आज पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ले पहुंचे, इस मीटिंग में कांग्रेस के प्रभारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:आज पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ले पहुंचे, इस मीटिंग में कांग्रेस के प्रभारी गुलाब नबी आजाद भी मौजूद रहे। हालांकि मीटिंग के बाद हुड्डा और आजाद ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से पल्ला झाड़ा। इस मीटिंग में हुई चर्चा को लेकर अभी कुछ भी सामने नहीं आ पाया है।

इसी के चलते पलवल से कांग्रेस के विधायक करण दलाल का बयान सामने आया है, करण दलाल ने कहा है कि प्रदेश से गुटबाजी खत्म होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने हुड्डा को कहा था कि आप हाईकमान से बात करके पार्टी की गुटबाजी खत्म करें।

करण दलाल ने कहा है कि हमें उम्मीद है लाखों लोगों ने जो अपनी आवाज उन तक पहुंचाई है हाईकमान उस पर निर्णय जरूर लेगा। करण दलाल ने कहा कि बैठक में क्या बात हुई ये तो मालूम नहीं लेकिन हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी समाप्त होने का वक्त आ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *