ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के मंत्री मायावती को लेकर विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को लेकर कहा कि, मायावती बिजली के नंगे तार की तरह है, जिसे छूने वाला मर जाता है या नष्ट हो जाता है।
उन्होंने मायावती की मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, वे बेईमान हैं और अधिकतम फायदा लेने के बाद दूसरों को धोखा दे देती हैं। समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्यमंत्री धर्मेश ने आगे कहा, ‘मायावती विश्वास योग्य नहीं हैं और उन्होंने सबको धोखा दिया है।

