रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान, कहा- प्रकाश जावेड़कर अपना मानसिक संतुलन को बैठे हैं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कश्मीर को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट के बाद सियासत गरमा गई है। बीजेपी जहां राहुल गांधी पर निसाना साध रही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कश्मीर को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट के बाद सियासत गरमा गई है। बीजेपी जहां राहुल गांधी पर निसाना साध रही है, वहीं कांग्रेस बीजेपी पर पलटवार कर रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने राहुल गांधाी के जम्मू कश्मीर वाले बयान पर यू-टर्न को लेकर कहा था कि, उन्होंने पूरे देश को शर्मिंदा कर दिया है।

इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरेजवाला ने कहा कि लगता है कि जावेड़कर अपना मानसिक संतुलन को बैठे हेैं। सुरजेवाला ने कहा कि प्रकाश जावेड़कर अब ‘मिस इन्फॉरमेशन मिनिस्टर’ बनकर रह गए हैं। जिनका काम लोगों को गलत सूचना देना रह गया है।

javedkarrrआगे कहा कि, राहुल गांधी ने अपने बयान में यह साफ कर दिया है कि कश्मीर का ममाला भारत का अंदरूनी मामला है।इसमें किसी देश के दखल की जरूरत नहीं है। साथ ही सुरजेवाला ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वो अपनी हरकतों से बाज आए। आतंकवाद को फैलाने वाला देश पाकिस्‍तान हमारे मामलों में दखल देने का दु:साहस नहीं करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *