लालपरी के नशे में झूमता पुलिसकर्मी, तेजी से वीडियो हो रही है वायरल….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:रोहतक के कलानौर विधानसभा के लाहली गांव से एक पुलिसकर्मी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। नशे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:रोहतक के कलानौर विधानसभा के लाहली गांव से एक पुलिसकर्मी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। नशे में धुत पुलिसकर्मी के नाली में गिरने और पैंट उतरने का ये वीडियो है, जो धड़ल्ले से लोग आपस में शेयर कर रहे हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस शख्स के साथ बैठकर एएसआई ने शराब पी थी, उसी शख्स ने पुलिस वाले की बैल्ट और टोपी भी उतारी हुई है। इतना ही नहीं एएसआई उस व्यक्ति से पिटता भी नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी और इस व्यक्ति की ग्रामीणों ने मौका देखकर वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

दरअसल, पिछले साल लाहली गांव के जलघर के पास डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ असमाजिसक तत्वों ने खंडित कर दिया था, जिसके बाद नई प्रतिमा रखवाकर प्रसासन ने उसकी रक्षा के लिए एक पीसीआर तैनात करवाई।

इस पीसीआर का पुलिसकर्मी नशे में धुत हरकते देता दिखा, जिसकी ग्रामीणों ने कलानौर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिसकर्मी जोर-जोर से गाली-गलौज करता दिखा। जिसके बाद पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल करवाया गया, जिसमें डॉक्टर ने शराब की पुष्टि की और बाद में मामला भी दर्ज किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *