ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कालका बस स्टैंड के पास चंडीगढ़-कालका रेलमार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। शव को देख मौके पर मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। बाद में पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, कालका जांच अधिकारी ने बताया कि कालका- दिल्ली शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

