ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश के भ्रमण पर निकले सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा आज फरीदाबाद पहुंची, जहां गुरुग्राम- फरीदाबाद टोल पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राव नरबीर, विधायक उमेश अग्रवाल, विधायक नागेंद्र बढ़ाना, सीमा त्रिखा, टेकचंद शर्मा, चेयरमैन अजय गौड़, महापौर सुमन, बाला सहित अनेक वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री के रथ में सवार रहे।
बता दें कि फरीदाबाद में सीएम मनोहर लाल की यात्रा को लेकर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने खुद अलग- अलग जगह पहुंचकर दौरा किया।
विपुल गोयल ने कहा कि फरीदबाद में सीएम मनोहर लाल का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्तव में फरीदाबाद ऊचाईयां छुएगा।


