ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में फायनेंसर से तंग आकर एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक डाबर कालोनी निवासी था। बताया जा रहा है कि मृतक ने 10 प्रतिशत ब्याज पर फायनेंसर से पैसा लिया था, जिसका फायनेंंसर उसके ऊपर दबाव बना रहा था और परेशान होकर शख्स ने सुसाइड कर लिया।
वहीं, पुलिस ने बताया कि मरने से पहले मृतक शख्स ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार 8 लोगों को बताया है। जिसके बाद पुलिस ने सभी 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

