ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:रोहतक में इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल सहित इनसो के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इनसो के सभी कार्यकर्ता सीएम मनोहर लाल के सामने एमडीयू गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को हो रही परेशानी से अवगत कराने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही एमडीयू गेट पर ही सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि एमडीयू रोहतक के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने आरोप लगाया था कि रात को ड्रोन से उनकी वीडियो बनाई जा रही है, लेकिन इसके पीछे कौन है, ये कुछ भी साफ नहीं हुआ है।

