ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पतंजली आयुर्वेद के एमडी और बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड गई। इसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में बाबा रामदेव का कहना है कि, फूड पॉयजनिंग के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है।

वहीं एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों के अनुसार, बालकृष्ण को इमर्जेंसी में भर्ती किया गया है और उनकी हालत मे सुधार हो रहा है। अस्पताल से जारी बयान के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर, ईसीजी और इको आदि जांच की रिपोर्ट नॉर्मल आई है। फिलहला वहां क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट में उनका इलाज चल रहा है।
