ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम को दिल्ली हाई कोर्ट के अब सुप्रीम कोर्ट से भी करारा झटका लगा है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने पी चिदंबरम की याचिका खारिज कर दी।
चिदंबरम ने अंतरिम जमानत याचिका नामंजूर करने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने इस पर सुनवाई करते हुए कहा कि चूंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में आने के बाद चिदंबरम की गिरफ्तारी हो चुकी है, लिहाजा पुरानी याचिका का अब कोई अर्थ नहीं है। चिदंबरम नए सिरे से नियमित जमानत याचिका दाखिल करें।

