ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुबई जाने वाले अब बेफिक्र होकर जाएं, उन्हें पैसे को लेकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अब दुबई में भी भारत का एटीएम कार्ड चलेगी। दरअसल, पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के बाजार में Rupay कार्ड लॉंच कर दिया है। इससे डिजिटल भुगतान,व्यापार और पर्यटन में भारत के संबंध और बढेंगे।
पीएम मोदी ने रुपे कार्ड से एक विशेष खरीदारी कर यहां के बाजार में इस कार्ड के चलन की शुरुआत कर दी है। वह इस खरीदी गयी सामग्री को रविवार को बहरीन में श्रीनाथजी मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाएंगे।

