जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर पीएम मोदी आएंगे रोहतक, विजय संकल्प रैली की तैयारियों पर मंथन शुरू

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणभेरी बजने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोहतक में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली की तैयारियों…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणभेरी बजने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोहतक में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंथन करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर होने वाली इस रैली को लेकर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रभारी डा अनिल जैन व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला दो चरण में बैठक करेंगे।

BJP

जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतक में विजय संकल्प रैली में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और प्रदेश की जनता को फिर एक बार भाजपा सरकार के लक्ष्य 75 पार में भागीदार बनाने के लिए आह्वान करेंगे। ये रैली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 18 अगस्त से जारी जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर हो रही है। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को रोहतक में दो बैठक बुलाई गई हैं।

CM MANOHAR LAL

उन्होंने बताया कि पहली बैठक गजानिया बैंक्वट हाल परिसर में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव डा अनिल जैन और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की अगुवाई में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में सभी भाजपा सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी शामिल होंगे और रैली में अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर मंथन होगा। इसके बाद दूसरी बैठक हुडा काम्पलेक्स स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाद दोपहर साढे चार बजे व्यवस्था को लेकर बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *