कीचड़ से लथपथ फूल लोगों को फूल बनाने के लिए निकाल रहे हैं यात्राएं- राजकुमार सैनी

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कैथल के चंदाना गेट सैनी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली,जिसमें विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कैथल के चंदाना गेट सैनी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली,जिसमें विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान सैनी ने बीजेपी पर जमकर निशाना भी साधा। राजकुमार सैनी ने कहा कि कीचड़ में भी खिला हुआ कमल का फूल पवित्र होता है, लेकिन जो फूल पूरा कीचड़ में लथपथ हो, उसे लेकर लोगों को फूल बनाने के लिए फूल यात्रायें चल रही हैं।

राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रदेश के अंदर करोड़ो रुपयों के घोटालें हुए हैं और सरकार भाषण ईमानदारी के दे रही है। सैनी ने कहा कि करोड़ो रुपये का अवैध माइनिंग का घोटाला हुआ, ओवर लोडिंग की एंट्री का घोटाला, बच्चों की छात्रवृत्ति का घोटाला हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा से पहले कैथल में बीजेपी के 2 नेताओं में हुए विवाद और कैथल विधानसभा से टिकेट के उम्मीदवारों की लगी लाइन पर भी चुटली ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *