तंवर के बयान पर मंत्री ग्रोवर का पलटवार, कहा आकाश और धरती दोनों मेरे हरियाणा में हैं, वो संभाले अपना परिवार

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा मनीष ग्रोवर ने बताया कि सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा कल दोपहर 1 बजे गढ़ी सांपला किलोई पहुंचेगी।

मंत्री ग्रोवर ने अशोक तंवर पर पलटवार करते हुए कहा कि आकाश और धरती दोनों मेरे हरियाणा में हैं। हमने लोगों के काम किये है। इनके राज में भ्रष्टाचार था हमारे राज में नहीं, इनकी सरकार ने प्रदेश की जनता को लूटा और गुमराह किया है। इनके राज में नौकरियां बेची गई और तबादले तक बेचे गए। हमने जनता को सुविध दी है। बता दें कि तंवर ने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि वो कम से कम हवाई जहाज से जमीन पर तो आए।

अशोक तंवर के उस बयान पर भी मनीष ग्रोवर ने कहा जिसमें तंवर ने कहा था कि पुराने भाजपाईयों की बजाए नए चेहरों को भाजपा आगे ला रही है, इस पर ग्रोवर बोले कि भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता को भी पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। वो अपने परिवार को संभाले, जहां पूर्व सीएम हुड्डा उनकी फोटो तक नहीं लगाते।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *