11वीं की छात्रा का अपहरण कर दो युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: नूहं के फिरोजपुर झिरका से एक नाबालिगा से गैंगरेप करने का मामले सामने आया है। पीड़िता 11 वीं कक्षा की छात्रा है।…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: नूहं के फिरोजपुर झिरका से एक नाबालिगा से गैंगरेप करने का मामले सामने आया है। पीड़िता 11 वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को तब अंजाम दिया, जब पीड़िता सब्जी मंडी में किसी काम से गई थी, उसी दौरान बाइक पर सवार दो लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया।

दोनों युवक लड़की को भोंड रोड पर बने एक ज्वार के खेत में ले गए, जहां दोनों ने बारी – बारी उसके साथ रेप किया। लड़की ने जब शोर मचाया, तो वहां नजदीक गाय चरा रही एक महिला मदद के लिए आगे बढ़ी, लेकिन तब तक दोनों आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। लड़की और लड़का अलग – अलग समुदाय से संबंध रखते हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आफरीदी पुत्र जैकम निवासी भोंड और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *