ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला में बनने वाली सबसे ऊंची 8 मंजिला इंमारत के अस्पताल का शिलान्यास किया। इस इमारते में 100 बेड के अस्पताल को 250 बेड का बनाकर उसका विस्तार किया जाएगा।
इस दौरान अनिल विज ने कहा कि उन्होंने छावनी में 100 बेड का आधुनिक अस्पताल बनवाया था, लेकिन अब ओपीडी 2500 से पार चली गई है, लिहाजा अस्पताल के विस्तार की भी जरूरत है, जिसके लिए 8 मंजिला इमारत का अस्पताल बनाने के काम की शुरुआत की गई है।
स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस बिल्डिंग में दो मंजिल भूमिगत और 6 मंजिल भूमि के ऊपर बनेंगी जो कि पूरी तरह से सेंट्रलाइजड एयर कंडीशनड होगी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 50 बेड का कैंसर अस्पताल भी बनकर तैयार है, जो जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। विज ने इस दौरान यूपीए सरकार में गृह मंत्री और वित्त मंत्री रह चुके पी चिदंबरम को लेकर भी निशाना साधा, विज ने कांग्रेस और पाकिस्तान को एक तक बता दिया।


