ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैली हुई है। अरुण जेटली को देश के लिए किए गए कार्यों को लेकर जाना जाता है और आज उन्होंने हम सभी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। राजनीति में भी सभी शोक में डूबे हुए हैं।
हरियाणा में भी सभी नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के चलते रविवार (25 अगस्त) को होने वाली अपनी जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित कर दी है। ये यात्रा बल्लभगढ़ से शुरू होनी थी। अब ये यात्रा 25 अगस्त की बजाय सोमवार 26 अगस्त, 2019 को पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रारम्भ होगी।

