ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने को लेकर पाकिस्तान की बौखलाहट अभी कम भी नहीं हुई थी कि अब पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लग गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स के एशिया-पैसिफिक ग्रुप ने पाकिस्तान को डाउनग्रेड करके ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। कर्ज संकट और गरीबी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए यह खबर काफी निराशाजनक है।
बता दें, एफएटीफ अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के वित्तपोषण की निगरानी करने वाली संस्था है। एशिया-पैसिफिक ग्रुप एफएटीएफ के 9 क्षेत्रिय केंद्रों में से एक है।

