ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल के बैंच के गठन का ऐलान किया गया है। हरियाणा का जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यबन बैंच हिसार में बनाया जाएगा। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी राज्यों के जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल की सूची भी जारी कर दी है।
बता दें कि इसी साल जनवरी में मोदी सरकार ने जीएसटी से जुड़े विवादों के निस्तारण के लिए जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल (जीएसटीएटी) की राष्ट्रीय पीठ स्थापित करने का फैसला लिया था। ये कहा गया था कि पीठ राज्य स्तर पर जीएसटी से जुड़े मामलों में भिन्न मत होने के मामलों को देखेगी। साथ ही ये विवाद के मामलों में अपील के दूसरे फोरम के तौर पर भी काम करेगी। अब हरियाणा में भी जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल के बैंच के गठन का ऐलान किया गया है।

