जन आशीर्वाद यात्रा के पांचवे दिन की पानीपत से हुई शुरुआत, देखें तस्वीरें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा की आज पांचवे दिन पानीपत से शुरुआत की गई। ये यात्रा पानीपत से समालखां होते हुए इसराना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा की आज पांचवे दिन पानीपत से शुरुआत की गई। ये यात्रा पानीपत से समालखां होते हुए इसराना के गांव मांडी पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेने के लिए भारी संख्या में जनसमूह उमड़ा । लोगों ने फूल बरसा कर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बेहद ईमानदारी और पारदर्शिता से पांच साल तक सेवा की है और अब एक बार फिर से जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं, ताकि वो हरियाणा में फिर से उसी ईमानदारी और पारदर्शिता से जनता की सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री ने भी फूल बरसा कर जनता का अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *