ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नारनौंद में जन सभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि हरियाणा सरकार ने नारनौंद में रेल की सीटी बजवाने और हिसार से हवाई जहाज उड़वाने का पूरा प्रबंध कर दिया है।
उन्होंने बताया कि आज प्रदेश की 6 नई नगर पालिकाओं में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना शुरू करने की घोषणा की गई है, इनमें नारनौंद के सिसाय व बास के अलावा चार अन्य नगर पालिकाओं सढ़ौरा, इस्माइलाबाद, जाखल मंडी व कुंडली शामिल हैं। जिनमें 2 नगर पालिकाएं नारनौंद विधानसभा क्षेत्र की सिसाय और बास भी शामिल हैं।
कैप्टन अभिमन्यु ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में कई नए विकास कार्य करवाने की घोषणा की। इससे पहले वित्त मंत्री ने गांव सीसर और रोशनखेड़ा में आयोजित कई कार्यक्रमों में भी शिरकत की, जहां दर्जनों परिवारों ने अन्य पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
बता दें कि जींद-हांसी रेल लाइन के लिए 930 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत करवाकर केंद्र सरकार को भिजवाया जा चुका है। अगले कुछ ही दिनों में हिसार से हवाई जहाज उड़ने का सपना भी पूरा होने जा रहा है। हिसार से प्रथम चरण में चंडीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार व देहरादून आदि स्थानों की हवाई उड़ानें जल्द शुरू की जाएंगी।



