सिरसा में बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों किया काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा में विजिलेंस की टीम ने बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी आत्मा राम को रंगे हाथों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा में विजिलेंस की टीम ने बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी आत्मा राम को रंगे हाथों पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि आरोपी जेई बालासर गांव में खराब हो चुके ट्रांसफार्मर को बदलने के ऐवज में ये रिश्वत ले रहा था। जिसकी गांव के ही एक शख्स ने विजिलेंस को जानकारी दी और विजिलेंस ने जाल बिछाकर जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

वहीं, शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आरोपी जेई ने उससे 7 हजार रुपए की मांग की थी, जिसकी पहली किश्त में 2 हजार रुपये वो जेई को पहले ही दे चुका था और अब बाकि के पैसे उसे अभी देने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *