Parle-G 10 हजार कर्मचारियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता, ये है बड़ी वजह

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की सबसे बड़ी बिस्किट निर्माता कंपनी पार्ले प्रोडक्ट्स के 10 हजार कर्मचारियों को कंपनी से निकालने की तैयारी कर रही है।…

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की सबसे बड़ी बिस्किट निर्माता कंपनी पार्ले प्रोडक्ट्स के 10 हजार कर्मचारियों को कंपनी से निकालने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि, अगर खपत में इसी तरह से मंदी बनी रहेगी तो उसे कर्मचारियों को निकालना पड़ेगा। कंपनी संचालकों के अनुसार, मंदी की बड़ी वजह जीएसटी की मार है।

gst
कंपनी के कैटेगरी हेड मयंक शाह का कहना है कि, हमने सरकार से अपील की थी कि 100 रुपए प्रति किलोग्राम से कम कीमत पर बिकने वाले बिस्किट पर लगा जीएसटी कम कर दिया जाए। यह बिस्किट सामान्य तौर पर 5 रुपए और उससे कम के पैक में बिकते हैं, लेकिन अगर सरकार हमारी इस अपील को नहीं मानेगी तो हमारे पास 8,000 से 10,000 लोगों को नौकरी से निकालने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा, क्योंकि बिक्री में कमी से हम पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *