ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के बिलासपुर मेें भाटू वाला गांव में एक सरपंच ने वोट न देने की रंजिश में अपने साथियों संग मिलकर दो भाईयों को बुरी तरह से पीटा दिया। इस हमले में घायल मोहन सिंह की तबियत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों के बयान पर गांव के सरपंच और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

