सिरसा पहुंचकर कई बड़े नेताओं ने स्नेहलता चौटाला को दी श्रद्धांजलि

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज सिरसा में पूर्व सीएम ओपी चौटाला की पत्नी स्नेहलता को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज सिरसा में पूर्व सीएम ओपी चौटाला की पत्नी स्नेहलता को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल विशेष तौर पर मौजूद रहे ।

इस दौरान प्रकाश सिंह बादल ने जहां परिवार को सांत्वना दी, वहीं राजनीतिक रूप से अलग हो चुके चौटाला परिवार से एकजुट होने की अपील भी की, प्रकाश बादल ने कहा कि चौटाला परिवार का दुख नहीं देख सकते, हम चाहते हैं की पूरा चौटाला परिवार एक हो जाये।

इस श्रद्धांजलि सभा में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंजाब के राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, विधान सभा अध्यक्ष कंवरपाल गुज्जर भी पहुंचे थे। सिरसा के गांव चौटाला के साहबराम स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता की रस्म पगड़ी कार्यक्रम आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *