सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ हरियाणा का एक और अश्लील बाबा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आसाराम, राम रहीम, अमरपुरी! देश में गंदे बाबाओं की एक लंबी लिस्ट पहले से ही है। अब उसमें एक नाम और जुड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आसाराम, राम रहीम, अमरपुरी! देश में गंदे बाबाओं की एक लंबी लिस्ट पहले से ही है। अब उसमें एक नाम और जुड़ गया है। गुरुग्राम का गंदा बाबा ज्योतिगिरी महाराज। साईबर सिटी गुरुग्राम में भोडाकलां आश्रम के महंत ज्योतिगिरी महाराज के कई महिलाओं के साथ वीडियो वारयल हुए हैं। जिनमें बाबा कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

video

बीती 13 अगस्त को एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई आपत्तिजनक वीडियो डाली गई और आरोप लगाया गया कि, गुरुग्राम के भोड़ाकलां गांव में बने आश्रम के महंत ज्योतिगिरी महाराज आश्रम में तांत्रिक क्रिया करते हैं और मासूम बच्चियों और महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाते हैं। महिला ने अपनी पोस्ट में ये भी दावा किया कि ज्योतिगिरी महाराज ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया है।

crime

हालांकि कानूनी रुप से पुलिस के पास ऐसी अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के बाद से ही ज्योतिगिरी महाराज अपने आश्रम में नहीं है। ज्योतिगिरी महाराज की आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद से आसपास के ग्रामीणों में भी ऱोष है जिन्होने बुधवार को गांव में बाबा के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस से मांग की है कि बाबा के खिलाफ जांच की जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *