‘पापा’ बनने जा रहे हैं कॉमेडियन कपिल, घर में जल्द गूंजेगी किलकारियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस के लिए यह खबर खुशखबरी से कम नहीं है कि, कपिल के घर अब किलकारियां गूंजने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस के लिए यह खबर खुशखबरी से कम नहीं है कि, कपिल के घर अब किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, कपिल शर्मा पिता बनने वाले हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की है। काफी समय से खबरें सामने आ रही थी कि कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेगनेंट है। कपिल ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

 

https://www.instagram.com/p/B1WHqsjAZHL/?utm_source=ig_embed

दरअसल, 23 अगस्त को रिलीज हो रही एंग्री बर्ड्स 2  में कपिल शर्मा अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले हैं। वे इन दिनों फिल्म की प्रमोशन करने में जुटे हैं। इसी बीच कप‍िल  से ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पूछा गया कि, फिल्म एंग्री बर्ड्स के साथ क्या वो अपने बेटे को प्रूफ करना चाहते हैं कि वो अच्छे पिता हैं। इस सवाल के जवाब में कपिल ने कहा, पहली बात क‍ि ये बात कोई नहीं जानता है कि बेटा होगा या बेटी। जो भी हो बस सेहतमंद हो यहीं प्रार्थना है ईश्वर से। ये सब ईश्वर की मर्जी है, वही सब करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *