4 साल की मासूम को चॉकलेट का लालच देकर बुलाया और फिर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक ओर जहां बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान पर जोर दिया जा रहा है, वहीं आए दिनोों न जाने कितनी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक ओर जहां बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान पर जोर दिया जा रहा है, वहीं आए दिनोों न जाने कितनी बेटियां हवस का शिकार बन रही हैं। अब एक और ऐसा हा मामला सामने आया है, गुरूग्राम में। यहां 4 साल साल की मासूम को 34 साल के व्यक्ति ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

innocentपुलिस के अनुसार, बच्ची अपने परिजनों के साथ बादशाहपुर में रहती है। रविवार देर शाम मासूम अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। उसी समय आरोपी बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर पास में चल रहे निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट बच्ची को ले गया।  उसके बाद उस बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।

crime
काफी समय बीत जाने के बाद जब बच्ची घर नहीं आई तो उसकी मां ने इधर-उधर ढूंढना शुरू किया। सहेलियों से पूछने पर  उन्होंने कहा कि, एक अंकल उसे बिल्डिंग के बेसमेंट पर ले गए हैं। इसके बाद जब बच्ची की मां वहां पहुंची तो वह मासूम की हालत देखकर हैरान रह गई। बच्ची कोने में बैठकर बिलख रही थी। आनन- फानन मां ने उसे ह़ॉस्पीटल पहुंचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *