ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान में मीका का परफॉर्म करना उनके करिअर के लिए खतरा बन गया है। इतना ही नहीं, अब जो भी कलाकार या अभिनेता उनके साथ काम करेगा, उस पर वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज फेडरेशन ने बैन लगाने की चेतावनी दे दी है। अब बॉलीवुड दबंग सलमान खान को वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज फेडरेशन ने खुली चेतावनी दी है कि, अगर वे सिंगर मीका सिंह के साथ काम करते हैं तो उनके ऊपर भी बैन लगाया जाएगा।

बता दें, मीका सिंह पर पाकिस्तान में जाकर परफॉर्म करने के विरोध में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने बैन लगाते हुए कहा था कि, अब उनके साथ कोई भी काम नहीं करेगा। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार आगामी 28 अगस्त को सलमान खान के एक इवेंट में मीका सिंह भी परफॉर्म करने वाले हैं। अगर ऐसा होता तो संस्था दोनों पर बैन लगा देगी।
