ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व केंद्रीय वित्त एवं गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने और सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने के बाद अब चिदंबरम लापता है और उन पर गिरफ्तारी क साया मंडरा रहा है। सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसियां पी चिदंबरम के पीछे लगी हुई है। मंगलवार को टीम उनके घर पर पहुंची टीम उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं बुधवार सुबह-सुबह उनके घर पर सीबीआइ की टीम पहुंच चुकी है।

जांच एजेंसी मंगलवार शाम दिल्ली स्थित उनके घर पर पहुंची, लेकिन चिदंबरम नहीं मिले। ऐसे में टीम उन्हें गिरफ्तार न कर सकी। वहीं बुधवार सुबह-सुबह उनके घर पर सीबीआइ की टीम पहुंच चुकी है।

