ट्रक ने बुआ-भतीजी को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:यमुनानगर में घिनौर-रादौर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और बुआ-भतीजी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:यमुनानगर में घिनौर-रादौर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और बुआ-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई।

Death

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय रजनी अपने बेटे आर्यन के साथ बाइक पर सवार होकर 4 वर्षीय भतीजी को रादौर अपने मायिके छोड़ने जा रही थी। बाइक को आर्यन चला रहा था कि अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों बाइक से नीचे जा गिरे और रजनी व भतीजी भावना के ऊपर से ट्रक गुजर गया।

इस हादसे में आर्यन की जान बच गई और बुआ-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *