जब महिला ने अस्पताल के फर्श पर दिया नवजात को जन्म !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यूपी के लोहिया अस्पताल में उस समय खलबली मच गई जब एक गर्भवती महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दिया। महिला को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यूपी के लोहिया अस्पताल में उस समय खलबली मच गई जब एक गर्भवती महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दिया। महिला को अस्पताल में बेड की सुविधा नहीं दी गई।

new born

मिली जानकारी के अनुसार, जहानगंज थाने के गांव रूनी की निवासी अंजो को रविवार रात प्रसव पीड़ा होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिव डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए महिला को गैलेरी में टहलने के लिए कह दिया। ऐसे में महिला दर्द के कारण फर्श पर लेट गई और उसने वहीं एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और मामले को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *