ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ के सांखोल गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सिलेंडर फटने से एक महिला और युवक बुरी तरह से झुलस गए। हादसे में महिला 20 प्रतिशत जबकि युवक 70 प्रतिशत झुलस गया है। दोनों को इलाज के लिए रोहतक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

महिला के अनुसार, वे सांखोल गांव में किराए के मकान में रहती है। वहीं, दूसरे कमरे में अजय नामक युवक भी किराए पर रह रहा था। घर में छोटा सा सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ, जिसमें दोनों झुलस गए हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
