72 घंटेे की लगातार बारिश का हुआ खौफनाक अंजाम, हिमाचल में मची तबाही

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल में तीन दिनों में हुई बारिश ने प्रदेश में त्राहि-त्राहि मचा रखी है। बारिश ने लोगों के आशियाने के साथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल में तीन दिनों में हुई बारिश ने प्रदेश में त्राहि-त्राहि मचा रखी है। बारिश ने लोगों के आशियाने के साथ उनकी सांसे भी छीन ली। मौत का कहर बनकर बरसी बारिश ने 27 लोगों की जान ले ली। वहीं शिमला के नेरवा में नेपाली मूल के 6 और 9 साल के दो बच्चों के शव मिले हैं। ये दोनों पुजराना गांव में शकराना खड्ड में बह गए थे।

heavy

इतना ही नहीं, 72 घंटों में हुई बारी बारिश की वजह से यातायात व्यवस्था भी चरमराई हुई है। प्रदेश में 4 हाईवे समेत 1088 सड़कें अब भी बंद हैं। प्रदेश के हाईड्रो प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए बंद होने के बाद अब सामान्य रूप से चल रहे हैं। मानसून सीजन में अब तक 45 लोगों की मौत का ग्रास बन चुके हैं।

rain
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में 25 अगस्त तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम सामान्य होगा और अधिक बारिश नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *