करनाल में दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:करनाल में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:करनाल में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा मयूर ढाबे के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि एक गाड़ी दिल्ली से पंजाब की ओर जा रही थी और अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण वो डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके बाद गाड़ी दूसरी तरफ से सड़क पर जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि डेडबॉडी गाड़ी में ही फंसी रही और कई देर मशक्कत करने के बाद उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक पंजाब के रहने वाले थे और नींद आने की वजह से कार ड्राइवर का ध्यान भटक गया, जिस कारण ये हादसा हुआ।फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *