ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा आज कुरुक्षेत्र के पिहोवा विधानसभा क्षेत्र पहुंच गई है, जिसके चलते सीएम मनोहर लाल खट्टर जन आशीर्वाद पाने के लिए आज पिहोवा विधानसभा पहुंचे हैं।
इस दौरान आयोजकों ने फूल- मालओं के साथ उनका स्वागत किया।
दरअसल, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने कमर कस ली है। चुनावों से पहले माहौल को अपने पक्ष में बनाने को लेकर भाजपा ने 18 अगस्त को कालका से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी। वहीं, सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन सख्त है और मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।



