ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और मोजर बेयर कंपनी के पूर्व निदेशक रतुल पुरी को जांच एजेंसी ईडी की टीम ने बैंक फ्रॉ़ड केस में गिरफ्तार कर लिया है। रतुल पुरी पर 354 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप है। इससे अलावा उनके पिता दीपक पुरी और मां नीता पुरी के खिलाफ भी ठगी और जालसाजी का केस दर्ज किया था।
बता दें, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फोरेंसिक ऑडिट के बाद अप्रैल में मोजर बेयर के खाते को फ्रॉड घोषित किया था। बैंक अधिकारी ने 17 अगस्त को शिकायत की थी कि मोजर बेयर कंपनी 2009 से ही अलग-अलग बैंकों से लोन ले रही थी और कई बार पुनर्भुगतान की शर्तों में बदलाव करा चुकी थी। शिकायत में आगे कहा गया है कि, जब कंपनी कर्ज का भुगतान करने में असमर्थ रही तो एक फॉरेन्सिक ऑडिट किया गया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने खाते को 20 अप्रैल 2019 को फर्जी घोषित कर दिया।

